Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीबीआई करे आर्मस्ट्रांग हत्याकांड की जांच : मायावती

बसपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को चेन्नई के पेरंबूर इलाके में बेरहमी से हत्या कर दी गई।

07 Jul 2024

सीबीआई करे आर्मस्ट्रांग हत्याकांड की जांच : मायावती

तमिलनाडु/लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती अपने भतीजे एवं पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के साथ रविवार को तमिलनाडु पहुंचीं और के. आर्मस्ट्रांग को श्रद्धाजंलि अर्पित की। मायावती ने राज्य की स्टालिन सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की।

बसपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को चेन्नई के पेरंबूर इलाके में बेरहमी से हत्या कर दी गई। आर्मस्ट्रांग का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि के लिए पेरंबूर स्थित कॉर्पोरेशन स्कूल परिसर में रखा गया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मायावती ने दिवंगत नेता के परिवार से मुलाकात की और ढांढस बढ़ाया।

मायावती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आर्मस्ट्रांग की हत्या को लेकर स्टालिन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार गंभीर होती तो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाता। हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंप दिया जाए। बसपा प्रमुख ने कहा कि तमिलनाडु में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। तमिलनाडु सरकार को दलितों की रक्षा करनी चाहिए, न कि उनके साथ अपराध करने वालों के साथ खड़ा होकर उन्हें बचाना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News